फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Budget of Rs 15 crore to promote natural farming: Bali

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़ का बजट : बाली

Sun, 16 Feb 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Feb 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 15 crore to promote natural farming: Bali
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। सरकार किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

शनिवार को लुहना और सदू बरग्रां में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। बाली ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, सरकार ने आगामी दस वर्षों में हिमाचल को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना की है। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, बीडीओ लतिका, बीडीओ सुरजीत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, प्रधान वीना, प्रधान अर्चना देवी, उपप्रधान दिलीप सिंह, पूर्व बीडीसी चेयरमैन निशा देवी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed