फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Broad gauging of Kangra Valley railway line is a priority: Dr. Bhardwaj

कांगड़ा घाटी रेललाइन को ब्रॉडगेज करना प्राथमिकता : डॉ. भारद्वाज

Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Broad gauging of Kangra Valley railway line is a priority: Dr. Bhardwaj
अमृत भारत ट्रेन ऊना आई है तो कांगड़ा भी आएगी : इंदु गोस्वामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आठ करोड़ से बने बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के बाद कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि वे लोकसभा और इंदु गोस्वामी राज्यसभा में अंग्रेजों के समय की इस रेल लाइन को ब्रॉडगेज करने के मामले को समय-समय पर उठाते रहे हैं और रेल मंत्री का अब तक का दृष्टिकोण पॉजिटिव रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारे नॉर्दन रेलवे के अधिकारी इसे आगे बढ़ाएंगे और जल्द ही ब्रॉडगेज का सपना पूरा होगा।
उन्होंने समय से पहले इस रेलवे स्टेशन का कार्य संपन्न होने पर विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को रेलवे विस्तार के लिए पर्याप्त बजट मिला है। कहा कि किसी समय यह बजट 100 करोड़ में होता था और आज यह हजार करोड़ में है। कहा कि प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इस योजना के तहत बने देश के 103 रेलवे स्टेशनों में बैजनाथ पपरोला भी एक है। कहा कि वंदे भारत ऊना पहुंची है तो कांगड़ा भी जरूर आएगी। रेलवे नेटवर्क से जहां लोगों को सुविधा मिलती है, वहीं, पर्यटन पर भी अनुकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि खनन के कारण चक्की पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और ट्रेन के बंद होने से लोग परेशान हुए हैं। कहा कि अब ट्रेेनें शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम संकल्प गौतम, डीएसपी अनिल शर्मा, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रागिनी, सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, अनिल कटोच, गोकुल ठाकुर, अंजू कटोच, सुनीता राणा, रविता भारद्वाज और कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed