फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BP, sugar and HB will be tested without prescription in hospitals

Kangra News: अस्पतालों में बिना पर्ची होगी बीपी, शुगर और एचबी की जांच

Thu, 25 Sep 2025 05:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
BP, sugar and HB will be tested without prescription in hospitals
धर्मशााला। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पतालों और क्षेत्रीय अस्पताल में महिलाएं बिना पर्ची बनवाए अपनी बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच करवा सकती हैं। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। 17 सितंबर से शुरू इस अभियान का समापन दो अक्तूबर को होगा। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है जिससे अगर किसी महिला में खून की कमी है या शुगर-बीपी की समस्या है, तो इसका समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में इसके लिए अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा अगर कोई महिला स्तन और मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग करवाना चाहती है तो इसकी सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है। महिला स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से महिलाओं की स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। रोजाना आंकड़ों की समीक्षा की जा रही है और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा में महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच करने में सिविल अस्पताल पालमपुर सबसे आगे चल रहा है। एक सप्ताह में करीब 1413 के करीब महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच की जा चुकी है। इस दौरान आधे से ज्यादा महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों की ओर से महिलाओं को उचित और संतुलित आहार के साथ आयरन की दवाई की सलाह दी जा रही है। सभी अस्पतालों को विभाग की ओर से रोजाना 100 के करीब महिलाओं की जांच का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की जांच की जाएगी। अभियान के तहत सभी अस्पतालों में बिना पर्ची ही महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ बनता है। - डॉ. विवेक करोल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अस्पताल इन महिलाओं का जांचा हीमोग्लोबिन
------------------------------------------------------------------------
पालमपुर अस्पताल 1413
नगरोटा बगवां 914
नूरपुर 773
धर्मशाला 694
बैजनाथ 594
इंदौरा 560
कांगड़ा 557
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed