फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bones and feathers coming out of the tap with drinking water

हाड़ा में पीने के पानी के साथ नल से निकल रही हड्डियां और पंख

Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bones and feathers coming out of the tap with drinking water
हाड़ा के नलों में निकल रही हड्डियां व पंख से परेशान लोग। - फोटो : Kangra
फतेहपुर (कांगड़ा)। जलशक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा के वार्ड नंबर चार और आसपास के कुछ क्षेत्र के नलों में आजकल पानी के साथ-साथ हड्डियां और पंख भी निकल रहे हैं। इसके चलते लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि ऐसा पानी तो उन्हें बीमार कर देगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोशन लाल और संतोष कुमारी ने बताया उनके घरों में आने वाली पानी की सप्लाई में करीब डेढ़ माह से कई तरह की गंदगी आ रही है। इस बारे में कई बार विभागीय कर्मचारियों को बताया गया, लेकिन कोई राहत न मिली। उन्होंने बताया कि अब पंचायत को भी इस समस्या पर संज्ञान लेने का निवेदन किया गया है। वहीं, बार्ड नंबर दो के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया संबंधित क्षेत्र के लोगों की समस्या को विभाग तक पहुंचाते हुए स्थायी हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

टैंक की करवाएंगे सफाई : एसडीओ
एसडीओ विजय नाग ने बताया कि अगर ऐसी समस्या है तो जल्द ही टैंक की साफ-सफाई करवाने के साथ ही पाइपों के जोड़ों को भी चेक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed