{"_id":"6241fd641647c03bc0758a5d","slug":"bones-and-feathers-coming-out-of-the-tap-with-drinking-water-kangra-news-sml4039663191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़ा में पीने के पानी के साथ नल से निकल रही हड्डियां और पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ा में पीने के पानी के साथ नल से निकल रही हड्डियां और पंख
विज्ञापन
हाड़ा के नलों में निकल रही हड्डियां व पंख से परेशान लोग।
- फोटो : Kangra
फतेहपुर (कांगड़ा)। जलशक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा के वार्ड नंबर चार और आसपास के कुछ क्षेत्र के नलों में आजकल पानी के साथ-साथ हड्डियां और पंख भी निकल रहे हैं। इसके चलते लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि ऐसा पानी तो उन्हें बीमार कर देगा।
स्थानीय निवासी रोशन लाल और संतोष कुमारी ने बताया उनके घरों में आने वाली पानी की सप्लाई में करीब डेढ़ माह से कई तरह की गंदगी आ रही है। इस बारे में कई बार विभागीय कर्मचारियों को बताया गया, लेकिन कोई राहत न मिली। उन्होंने बताया कि अब पंचायत को भी इस समस्या पर संज्ञान लेने का निवेदन किया गया है। वहीं, बार्ड नंबर दो के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया संबंधित क्षेत्र के लोगों की समस्या को विभाग तक पहुंचाते हुए स्थायी हल करवाया जाएगा।
टैंक की करवाएंगे सफाई : एसडीओ
एसडीओ विजय नाग ने बताया कि अगर ऐसी समस्या है तो जल्द ही टैंक की साफ-सफाई करवाने के साथ ही पाइपों के जोड़ों को भी चेक करवाया जाएगा।