फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bonding between elders and youth creates a strong family: SDM

बुजुर्गों-युवाओं के बीच जुड़ाव बनाता है सशक्त परिवार : एसडीएम

Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bonding between elders and youth creates a strong family: SDM
फतेहपुर (कांगड़ा)। बुजुर्गों और युवाओं के बीच मजबूत जुड़ाव परिवारों को सशक्त बनाता है। बुजुर्गों में अकेलेपन को कम करता है और युवाओं को अनुभव व ज्ञान की अनमोल विरासत प्रदान करता है। यह बात एसडीएम विश्रुत भारती ने जागरूकता कार्यक्रम में कही। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतर पीढ़ीगत जुड़ाव विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

विश्रुत भारती ने इसे सामाजिक सामंजस्य और आपसी समझ को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए पूरे समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ पारंपरिक नृत्य, कविता पाठ, शतरंज और कैरम बोर्ड जैसे खेल खेले। अनूप सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed