फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bolero pickup missing from Chakwadi's Barchha

Kangra News: चकवाड़ी के बाड़छ से बोलेरो पिकअप गायब

Tue, 16 Sep 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Sep 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero pickup missing from Chakwadi's Barchha
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उप-तहसील की चकवाड़ी पंचायत के बाड़छ से रविवार रात एक बोलेरो पिकअप वाहन रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। वाहन मालिक किशोरी लाल निवासी बाड़छ ने बताया कि उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे वाहन को गांव में तालाब के पास पीपल के किनारे खड़ा किया था।
विज्ञापन

रविवार को पूरा दिन वाहन वहीं था, लेकिन सोमवार सुबह जब वे वहां पहुंचे तो वाहन नहीं मिला। उन्होंने आसपास तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस थाना रैहन में जाकर सूचना दी।थाना प्रभारी रैहन करतार सिंह पखरेटिया ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। टीम लगातार वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed