{"_id":"6a735b18f430599fbf040c6e","slug":"blueprint-for-development-prepared-at-the-first-meeting-of-the-shahpur-nagar-panchayat-kangra-news-c-95-1-kng1046-248756-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाहपुर में नगर पंचायत की पहली बैठक में विकास का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाहपुर में नगर पंचायत की पहली बैठक में विकास का खाका तैयार
Thu, 06 Aug 2026 09:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। नवनिर्वाचित नगर पंचायत शाहपुर की पहली बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बुनियादी सुविधाओं के सुधार से लेकर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने पर सर्वसम्मति बनी।
कार्यालय में पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने के कारण यह बैठक एसडीएम एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर के कार्यालय में हुई। बैठक में बंदल खड्ड पर पैदल पुल, रेहलू चौक पर अंडरपास, शाहपुर बाजार में फुटओवर ब्रिज का निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों व डंगों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट विस्तार, बंदल खड्ड के तटीकरण और फोरलेन परियोजना से जुड़े लंबित मामलों को जल्द सुलझाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए भूमि के व्यावसायिक उपयोग, अतिक्रमण सर्वे, विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास और आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान चंदरुण कूहल व मार्ग सुधार, इंटरलॉक टाइलें बिछाने, विद्यालय मैदान के सौंदर्यीकरण तथा आजीविका मिशन की कार्यकर्ताओं के मानदेय जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष बबीता ठाकुर ने कहा कि गठन के बाद जनता की अपेक्षाएं बढ़ी हैं और शाहपुर को आदर्श नगर बनाने के लिए सभी प्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। वहीं, कार्यकारी अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर ने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में प्रशासनिक सहयोग का पूरा भरोसा दिया।