फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Blockade before World Cup, crackdown on drunk drivers

Kangra News: वर्ल्ड कप से पहले नाकाबंदी, नशेड़ी चालकों पर कसा शिकंजा

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Blockade before World Cup, crackdown on drunk drivers
रक्कड़ में विश्व कप के मैचों के चलते लगाए गए नाके में चेकिंग करती पुलिस। संवाद
धर्मशाला। अगले माह एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कांगड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। मैचों से पहले ही जिला पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार रात को भी जिलेभर में कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक ही रात में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 चालकों के चालान काटे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नशा करके लोग वाहन न चलाएं, इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत नाके लगाए गए थे। इस दौरान नशा कर वाहन चलाने वालों के 34 चालान किए गए हैं। गौरतलब है कि जिला में कई जगहों पर सड़कों की हालत ठीक नहीं है, ऐसे में नशा करके वाहन चलाने से दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने या कम करने के लिए इस तरह के अभियान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे हैं। पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना व सुरक्षित यातायात के बारे में जागरूक करना है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के साथ नशा करके या यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed