{"_id":"663d503d3c12605cc6093674","slug":"bjps-public-meeting-today-vipin-parmar-checked-the-preparations-kangra-news-c-399-1-sml1027-141241-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाजपा की जनसभा आज, विपिन परमार ने जांची तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाजपा की जनसभा आज, विपिन परमार ने जांची तैयारियां
Fri, 10 May 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी व सुलह के विधायक विपिन परमार ने शुक्रवार को कचहरी चौक में होने वाली भाजपा जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरे करने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए। जनसभा में भाजपा के कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता शिरकत करेंगे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस बिखराब की स्थिति में है। मुख्यमंत्री की जो भूमिका होती है वे व्यक्ति के कर्तव्य के आधार पर आंकी जाती है तथा जिन कार्यों को वे गिनवा रहे हैं उस समय भी भाजपा की हकूमत हिमाचल में थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न नियत है। कांग्रेस अपने डूबते हुए जहाज को बचाने के लिए तड़फ रही है।
उन्होंने कहा कि स्वभाविमान चाहे देश का हो, गरीब का हो, महिला का हो, युवा का हो या विकास की बात हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में यह सब करके दिखाया है। विकास के नाम पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों को गुमराह किया है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए अभी तक मुख्यमंत्री 30 करोड़ रुपया जमा नही करवा पाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधान सभा सीटों पर भाजपा भाारी बहुमतों के साथ अपनी जीत दर्ज करेगी तथा प्रदेश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
बाक्स न्यूज:-
आज राजीव भारद्वाज भरेंगे अपना नामांकन पत्र
विपिन परमार ने कहा कि शुक्रवार 10 मई को कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज अपना नामांकन पत्र भरेंगे तथा इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रातः दस बस सभी पुलिस मैदान में एकत्रित होंकर भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के नामांकन के लिए रवाना होंगे।