फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP's protest in Shimla is political drama: Puneet Malli

शिमला में भाजपा का प्रदर्शन राजनीतिक ड्रामा : पुनीत मल्ली

Thu, 06 Aug 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Aug 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
BJP's protest in Shimla is political drama: Puneet Malli
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक पुनीत मल्ली ने शिमला में बुधवार को हुए भाजपा के धरना-प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में प्रदेश को कर्ज, बेरोजगारी और अव्यवस्था की विरासत देने वाली भाजपा को वर्तमान सरकार पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में पुनीत मल्ली ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा को लोकतंत्र की नहीं, बल्कि सत्ता से बाहर रहने की बेचैनी है। पूर्व सरकार ने बिना बजट और स्टाफ के कई संस्थान केवल राजनीतिक लाभ के लिए खोले थे, जिनकी समीक्षा कर कांग्रेस सरकार आर्थिक स्थिति सुधार रही है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के प्रतिशोध की राजनीति के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत आती है तो जांच एजेंसियां कानून के अनुसार कार्रवाई करती हैं। कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसी अधिकारी पर राजनीतिक दबाव डालने की नीति नहीं अपनाई। भाजपा नेताओं को कानून से ऊपर समझने की मानसिकता छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed