{"_id":"6a07344ce784baa5bf0d1394","slug":"bjps-manifesto-has-no-budgetary-schemes-jaggi-kangra-news-c-95-1-ssml1021-234806-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के संकल्प पत्र में बिना बजट की योजनाएं : जग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के संकल्प पत्र में बिना बजट की योजनाएं : जग्गी
विज्ञापन
धर्मशाला। पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में बिना किसी बजट योजनाओं का जिक्र किया गया है। ये योजनाएं पूरी भी होंगी, यह तय नहीं है। कांग्रेस ने बजट के प्रावधान के साथ चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। नगर निगम की सत्ता में आने के बाद सभी योजनाओं को पूरा किया जाएगा। धर्मशाला में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने उन पर झूठी टिप्पणियां की हैं। इस नेता को वह मानहानि का नोटिस भेजेंगे। भाजपा ने नगर निगम पर भी तथ्यहीन आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता ने नगर निगम का हाउस न होने की बात कही है। धर्मशाला में भाजपा के विधायक हैं। हाउस में विधायक को भी आमंत्रित किया जाता है। अगर हाउस नहीं हुआ तो विधायक ने सवाल क्यों नहीं उठाया।
केंद्र ने नहीं दिया सीवरेज का पैसा : अनुराग
प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि हिमाचल से भाजपा के सात सांसद थे। लेकिन वे केंद्र में हिमाचल के हक के लिए आवाज नहीं उठा सके। धर्मशाला में सीवरेज योजना के लिए जिस समय डीपीआर तैयार की गई थी, उसकी लागत 105 करोड़ रुपये थी। आज लागत बढ़कर 179 करोड़ तक पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार ने इसकी फंडिंग करनी थी, जो आज तक नहीं हुई है।