{"_id":"69076b76e7a59f357f0c3023","slug":"bjps-goal-is-a-strong-organization-in-every-division-and-booth-sachin-kangra-news-c-95-1-ssml1021-203909-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का लक्ष्य हर मंडल और बूथ पर सशक्त संगठन : सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का लक्ष्य हर मंडल और बूथ पर सशक्त संगठन : सचिन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा ने आगामी समय के लिए संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती का स्पष्ट लक्ष्य तय कर लिया है। जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि हर मंडल और बूथ पर संगठन मजबूत, सक्रिय और जनहितकारी भूमिका में कार्य करे।
लायंस क्लब धर्मशाला में रविवार को आयोजित जिला परिचयात्मक एवं संगठन बैठक की अध्यक्षता सचिन शर्मा ने की। बैठक में जिला प्रभारी समित शर्मा व संजीव शर्मा सहित प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक व जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई।
सचिन शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा जिला से लेकर बूथ स्तर तक प्रशिक्षण, जनसंपर्क और सेवा कार्यक्रमों का सिलसिलेवार आयोजन करेगी ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव सीधे जनता तक पहुंचे।
विज्ञापन
संगठनात्मक जिला कांगड़ा प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं जिला कांगड़ा सह-प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित व समर्पित संगठन है और पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूर्ण ऊर्जा व एकजुटता के साथ जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा व संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।