फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP will protest if the land of Palampur Agricultural University is given to tourism village: Parmar

कृषि विवि पालमपुर की जमीन पर्यटन गांव को दी तो भाजपा करेगी आंदोलन : परमार

Thu, 15 Aug 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
BJP will protest if the land of Palampur Agricultural University is given to tourism village: Parmar
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि जिस कृषि विवि पालमपुर को आज देश भर में उसकी योग्यता, शोध और कृषि तकनीक के लिए जाना जाता है। उस कृषि विवि की जगह पर पर्यटन गांव के नाम पर प्रदेश सरकार होटल और बार बनाना चाहती है। लोग रात को यहां पर ठहरेंगे, डांस करेंगे, जो विवि के छात्रों के भविष्य और प्रदेश के लोगों की संस्कृति के खिलाफ सरेआम खिलवाड़ है। भाजपा को यह स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार कृषि विवि की जमीन को पर्यटन गांव को देती है तो भाजपा एक बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर सकती है। इसमें जिम्मेवारी पदेश सरकार की होगी। यहां पर केंद्रीय विवि और कृषि इंजीनियर विवि की संभावनाएं बनी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस विवि की करीब तीन हजार कनाल जमीन पर्यटन गांव को देना चाहती है। इस कृषि विवि में प्राकृतिक खेती का केंद्र है, जिससे यहां पर पर्यटन गांव से गलत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed