{"_id":"6afc9fb8cc2128286205d294","slug":"bjp-thunders-in-jawali-demands-restoration-of-de-notified-institutions-kangra-news-c-95-1-kng1004-266157-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली में गरजी भाजपा, डी-नोटिफाई किए संस्थानों को बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली में गरजी भाजपा, डी-नोटिफाई किए संस्थानों को बहाल करने की मांग
Wed, 18 Nov 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
ज्वाली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता। पार्टी
- फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। जवाली के मिनी सचिवालय मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान एसडीएम जवाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में डी-नोटिफाई किए गए सरकारी संस्थानों को जल्द बहाल करने की मांग उठाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार चुनाव के दौरान जनता को दी गई किसी भी गारंटी को धरातल पर उतारने में नाकाम रही है।
प्रदेश सरकार के कार्यकाल में जवाली में कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जबकि पहले से स्थापित कई सरकारी संस्थानों और कार्यालयों को डी-नोटिफाई कर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन
जवाली क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर नगरोटा सूरियां में ब्लॉक कार्यालय स्थापित किया जाएगा।
नगर पंचायत नगरोटा सूरियां को समाप्त कर पंचायत का दर्जा बहाल किया जाएगा। इसके अलावा कोटला में डिग्री कॉलेज और कोटला अस्पताल का पूर्व दर्जा भी बहाल किया जाएगा।