फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP sounds a clarion call in Dharamshala; targets Congress through a foot march (padyatra)

Kangra News: धर्मशाला में भाजपा की हुंकार, पदयात्रा से कांग्रेस पर हमला

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP sounds a clarion call in Dharamshala; targets Congress through a foot march (padyatra)
धर्मशाला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लेते हुए भाजपा नेता और कार्यक
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला की गांधी वाटिका से कचहरी चौक तक निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
विज्ञापन

विपिन परमार ने की अगुवाई में सांसद राजीव भारद्वाज, सुधीर शर्मा और पवन काजल समेत कई दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार


अमर उजाला ब्यूराे
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। शुक्रवार को गांधी वाटिका से कचहरी चौक तक निकाली गई पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई पदयात्रा की अगुवाई सुलह के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने की। इसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया और अरुण कुक्का, पार्टी प्रवक्ता संजय शर्मा तथा प्रदेश सहप्रभारी विश्व चक्षु पुरी सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

पदयात्रा गांधी वाटिका से होते हुए कचहरी चौक पहुंची। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे और तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। कचहरी चौक पर आयोजित सभा में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचने का अभियान बताया। कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के चलते भीड़ को व्यवस्थित करने में नेताओं को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोदी सरकार के समर्थन में एकजुटता का संदेश
सभा में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के बीच अपने कार्यों के दम पर लोकप्रिय हैं। नेताओं ने विश्वास जताया कि वर्ष 2032 में भी देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। वक्ताओं ने कांग्रेस पर जनहित के ठोस मुद्दों से ध्यान भटकाने और बयानबाजी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से कांग्रेस जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो रही है।

धर्मशाला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लेते हुए भाजपा नेता और कार्यक

धर्मशाला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लेते हुए भाजपा नेता और कार्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed