{"_id":"65e7741206eb756fbf0d6326","slug":"bjp-opens-parliamentary-office-sitting-mp-not-even-informed-kangra-news-c-95-1-ssml1008-127752-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाजपा ने संसदीय कार्यालय खोला, मौजूदा सांसद को सूचना तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाजपा ने संसदीय कार्यालय खोला, मौजूदा सांसद को सूचना तक नहीं
Wed, 06 Mar 2024 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा ने पार्टी के कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर को दूर कर दिया। स्थानीय सांसद को पार्टी के कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी। इसके चलते पार्टी के भीतर विवाद छिड़ गया है। दरअसल मंगलवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला पहुंचे और उन्होंने गांव चैतड़ू में भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रभारी ने मंडल भाजपा के त्रिदेव, ग्राम केंद्र प्रमुख और जोन प्रमुख कार्यशाला भी ली।
इन कार्यक्रमों में कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशन कपूर कहीं नजर नहीं आए। जबकि सांसद किशन कपूर मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में ही मौजूद थे। इस मामले को लेकर किशन कपूर के समर्थकों में आक्रोश है। किशन कपूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर पांच बार विधायक, तीन बाद कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वर्तमान में वह संसद में कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन पार्टी कार्यालय के उद्घाटन और त्रिदेव कार्यशाला से सांसद किशन कपूर की अनुपस्थिति राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। कपूर समर्थकों का कहना है कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व जहां देश में एक तरफ इस बार 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मौजूदा सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता किशन कपूर को कार्यक्रमों में न बुलाना समझ से परे है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले की सूचना पार्टी हाईकमान को भी भेजी गई है।
कोट्स-
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत चैतड़ू में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन की सूचना नहीं है। क्यों कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई, मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं कहना है। पार्टी हाईकमान ही इस बारे में संज्ञान ले सकता है।
विज्ञापन
-किशन कपूर, सांसद, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र
कार्यक्रम की सूचना देने का कार्य पार्टी के जिला अध्यक्ष और विस्तारक आदि का होता है। क्यों मौजूदा सांसद को कार्यक्रम की सूचना नहीं मिली, इस बारे में छानबीन की जाएगी।
-चंद्र भूषण नाग, संयोजक, भाजपा संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा