{"_id":"69ca7f2cec6e25ac550ed03a","slug":"billu-won-the-big-prize-in-jaladi-sadam-won-the-small-prize-in-mali-kangra-news-c-95-1-kng1037-227027-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जलाड़ी में बिल्लू ने बड़ी, सदाम ने जीती छोटी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जलाड़ी में बिल्लू ने बड़ी, सदाम ने जीती छोटी माली
Mon, 30 Mar 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
जलाड़ी में विधायक पवन काजल का स्वागत करते लोग। स्रोत: आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। जलाड़ी में दो दिवसीय छिंज मेले का समापन सोमवार को हुआ। बड़ी माली के विजेता होशियारपुर के बिल्लू व छोटी माली के विजेता सदाम (होशियारपुर) रहे। बिल्लू को 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि चंगर क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना अंतिम चरण में है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से योजना तैयार हो रही है। इस योजना से हार-जलाड़ी के साथ-साथ दौलतपुर, समेला, कुलथी, जनयानकड़ और तकीपुर सहित आसपास के गांवों की हजारों की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना में देरी और विभागीय लापरवाही का मुद्दा उन्होंने विधानसभा सत्र में उठाया है। सरकार ने मामले की जांच कराने और योजना को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया है। हार-जलाड़ी को नंदरूल और खरठी से जोड़ने के लिए बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये भी दिए।
विज्ञापन
मेला कमेटी के अध्यक्ष तिलक राज ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट सुरेश धीमान, बोधराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी, सतीश सोनी, मंडल महामंत्री विजय ठाकुर, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, चंद्रपाल, विजय सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।