फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bills are not being paid due to electricity board site not working

Kangra News: बिजली बोर्ड की साइट न चलने से नहीं हो रही बिलों की अदायगी

Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Bills are not being paid due to electricity board site not working
धर्मशाला। लोक मित्र केंद्रों में बिजली बोर्ड की साइट न चल पाने के कारण उपभोक्ता अपने बिलों की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। वेबसाइट में कोई दिक्कत होने के कारण उपभोक्ता के बिल ही नहीं आ रहे हैं। इस वजह से उपभोक्ता समय पर बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं और बाद में उन्हें बिल के साथ जुर्माना भी चुकाना पड़ रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को 10-20 रुपये जुर्माना भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जब बिजली उपभोक्ता लोक मित्र केंद्रों में अपनी बिल जमा करवाने जा रहे हैं तो साइट में दिक्कत होने के कारण उपभोक्ता की कस्टमर आईडी डालने के बाद वहां कोई बिल ही नहीं दिख रहा है। वहीं, कई बार बिल जमा होने के कारण साइट में दर्शाया जा रहा है कि पेमेंट फेल हो गई है। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर बिजली उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से लोगों को बार-बार लोक मित्र केंद्रों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, समय पर बिल जमा न होने के कारण बाद में जुर्माना भी बोर्ड की गलती से कारण चुकाना पड़ रहा है। कुछ समय पहले भी बिजली बोर्ड की साइट पर खराबी होने के कारण उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पा रहे थे। बता दें कि बिजली बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड की ओर से समय निर्धारित किया गया और इसके बाद जुर्माने के साथ बिल जमा करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि साइट में कोई दिक्कत होने के कारण ऐसा हो रहा है। इस वजह से कई उपभोक्ताओं के बिल साइट पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed