फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bilaspur wrestler Shivam won Bhedu Mahadev wrestling

Kangra News: बिलासपुर के पहलवान शिवम ने जीती भेडू महादेव कुश्ती

Tue, 16 Apr 2024 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur wrestler Shivam won Bhedu Mahadev wrestling
पालमपुर (कांगड़ा)। तीन दिवसीय ऐतिहासिक छिंज मेला भेड़ू महादेव का समापन हो गया। समापन में पारस स्कूल भवारना के निदेशक महेश चंद्र कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपनी ओर से 31 हजार रुपये मेला कमेटी को दिए। मेले में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी माली बिलासपुर के पहलवान शिवम और छोटी माली में जवाली के किशन विजेता रहे। बड़ी कुश्ती के विजेता को 31 हजार, छोटी कुश्ती के विजेता को 15 हजार नकद इनाम दिया गया। जबकि मेले में शहीदों की याद में करवाई गई दो कुश्तियों के विजेताओं को 3100 और उपविजेताओं को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि महेश कटोच ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का प्रतीक होते हैं और वह हमारे समाज को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजनों को सामाजिक तौर पर धूमधाम से मनाया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढि़यों को भी इन आयोजनों का महत्व पता चले। कटोच ने कहा कि मरूंह इलाके में भी जल्द ही पारस पब्लिक स्कूल की शाखा खोली जाएगी। आसपास के अति निर्धन, जरूरतमंद और पात्र छात्रों को सोसायटी निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान चंद्र किशोर, मोनी राम, शिवओम पठानिया, प्रवीण शर्मा, जसवंत कठियाल, श्याम सिंह, राजमल और हितेश नाग समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed