{"_id":"3486105792a5fde9067b59f0919d7a63","slug":"bike-accident-one-died-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधवां में बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधवां में बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/कंडवाल (कांगड़ा)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत लोधवां में सड़क पर पड़े गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गगनदीप उर्फ बबलू पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी मुकेरियां अपने एक अन्य साथी के साथ कंडवाल से लोधवां की तरफ बाइक नंबर (पीबी07एके-4337) पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही लोधवां के करीब पहुंचा रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सड़क पर पड़े गड्ढे में एकाएक अनियंत्रित हो गई।
हादसे में बाइक सवार गगनदीप सिंह सड़क किनारे एक पुली से टकराकर लोधवां से कंडवाल की तरफ आ रहे ट्रक के पिछले टायर के पास जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका अन्य साथी मौके से गायब था। कंडवाल पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी महिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन