फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Big vehicles will be able to enter Dharamshala only from 12:30 pm to 8 am tonight

आज रात 12:30 से सुबह आठ बजे तक ही धर्मशाला में प्रवेश कर सकेंगे बड़े वाहन

Fri, 03 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Big vehicles will be able to enter Dharamshala only from 12:30 pm to 8 am tonight
आईपीएल मैच, परौर सत्संग और राष्ट्रपति दौरे को लेकर बनाया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। इस बार आईपीएल मैच और सत्संग को देखते हुए कांगड़ा-रानीताल-पालमपुर-भवारना और नगरोटा बगवां क्षेत्र को भी ट्रैफिक प्लान में स्थान दिया गया है। जिले में होने वाले तीन बड़े आयोजनों के लिए पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन बड़े कार्यक्रमों के लिए तीन नए सेक्टरों को भी जोड़ा गया है। इनमें पालमपुर, कांगड़ा और रानीताल को भी शामिल गया है। यह बात एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। प्रेसवार्ता में उनके साथ डीएसपी निशा कुमारी भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला की तरफ आने वाले सभी वाहन वाया चैतडू-शीला चौक होते हुए आएंगे। जबकि इन वाहनों की वापसी धर्मशाला-वाया सकोह से रहेगी। यह ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। अगर जरूरत हुई तो इस प्लान को निर्धारित समय से पहले भी लागू किया जा सकता है। इस दौरान चार से छह मई तक रात को 12:30 बजे से सुबह आठ बजे के बाद जिला मुख्यालय धर्मशाला में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
वहीं वोल्वो बसों को होल्ड किया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो इन बसों को चड़ी रोड़ से हाेते हुए गगल की तरफ भेजा जाएगा। रेड़क्राॅस चौक से लेकर शिक्षा बोर्ड कार्यालय तक के सभी बस स्टॉप पर बसों के रुकने की मनाही होगी। इस दौरान शहीद स्मारक वाया सर्किट हाउस मार्ग से भी वाहनों को भेजा सकेगा। इसके अलावा एचपीसीए मुख्य गेट से धर्मशाला सड़क मार्ग को वीआईपी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था
धर्मशाला से खनियारा जाने वाले वाहन दाड़ी-कंड़ होते हुए जाएंगे। जबकि खनियारा से आने वाले वाहन फव्वारा चौक की तरफ से होते हुए धर्मशाला पहुंचेंगे। धर्मशाला-मैक्लाडगंज सड़क को बाईपास मार्ग, जबकि मैक्लोडगंज से आने वाले वाहन टैंपल रोड़ से होते हुए धर्मशाला पहुंचेगे। शटल बसों का ठहराव बोर्डिंग प्वाइंट पालमपुर में पुलिस मैदान की तरफ रहेगा। वहीं फुटबाल मैदान में जिन वाहनों की पार्किंग होगी, उन्हें आईटीआई-धौलाधार कालोनी सड़क मार्ग से होते हुए मैदान तक भेजा जाएगा। वहां से आगे दर्शकों को पैदल ही स्टेडियम पहुंचना होगा। वहीं वापसी के लिए भी उन्हें इसी यातायात प्लान का पालन करना होगा। इस दौरान 1300 के करीब पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात होंगे। इस दौरान ड्रोन और पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं पर्यटन सीजन होने के कारण मैक्लोडगंज, भागसू और अन्य क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग की जाएगी। इस दौरान पुलिस की छह टीमें तैनात की जाएंगी, जो सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रैफिक प्लान पांच मई को होने वाले मैच के लिए रहेगा, जबकि नौ मई को सायं साढ़े सात बजे होने वाले मैच के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परौर सत्संग में दो लाख लोग, 25 हजार गाड़ियां आने का अनुमान
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पांच मई को राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में होने वाले आयोजन के लिए दो लाख लोगों के साथ करीब 25 हजार वाहनों के पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान पठानकोट से परौर आने वाली गाड़ियों की पार्किंग द्रंग और सत्संग सेंटर में होगी। इसके अलावा द्रंग स्कूल में भी छोटे वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था है। वहीं मंडी-पालमपुर और सुजानपुर से आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था मेला ग्राउंड परौर गांव और रेलवे स्टेशन के साथ लगते पार्किंग क्षेत्रों में की गई है। मलां-पालमपुर की तरफ जाने वाले वाहन डाढ़ नगरी होते हुए आ पाएंगे। पालमपुर से आने वाली ट्रैफिक को मैंझा रोड़ से डायवर्ट कर मलां वाया डाढ़ किया जाएगा। धीरा की तरफ से आने वाले वाहनों को परौर-लाहला, गोपालपुर और डाढ़ भेजा जाएगा। इसके अलावा होशियारपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कांगड़ा बाईपास, कछियारी और टांडा रोड़ से भेजे जाएंगे। इस दौरान पुलिस और होमगार्ड के करीब 200 जवान तैनात रहेंगे।


एडमिट कार्ड दिखा कर आगे जा सकेंगे नीट के अभ्यर्थी
एसपी ने कहा कि पांच मई को जिला कांगड़ा के 14 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा का आयोजन होगा। इसी दिन परौर में सत्संग और धर्मशाला में आईपीएल मैच प्रस्तावित है। ऐसे में उन्होंने नीट की परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियाें और उनके अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित समय से एक-डेढ़ घंटा पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की तरफ चले जाएं। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर कोई परीक्षार्थी को दिक्कत आती है तो वह अपना एडमिट कार्ड दिखा कर आगे जा सकता है।

राष्ट्रपति आगमन के दौरान गगल-चैतडू-धर्मशाला में रोक दिया जाएगा ट्रैफिक
उन्होंने कहा कि छह मई को धर्मशाला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी। इस दौरान पुलिस और होमगार्ड के करीब 900 जवान, जबकि 35 के करीब पुलिस आफिसर तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति यहां आएंगी, तो उस समय गगल चौक, चैतडू, धर्मशाला और डाढ़ चौक पर वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा। यह प्लान कुछ देर के लिए ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वीआईपी मूवमेंट के लिए कई रिहर्सल की जा रही हैं। उन्हाेंने जिले के लोगों से सहयोग की भी अपील की है।


यहां पर पार्क किए जा सकेंगे वाहन
- पुलिस मैदान
- डीआईजी आफिस
- मिनी सेक्टरेट
- डीसी आफिस
- मेला मैदान दाड़ी
- फुटबाल मैदान नजदीक स्टेडियम
- अचीवर्स हब स्कूल दाड़ी
- जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी
- ओल्ड पुलिस लाइन धर्मशाला
- कार वाशिंग स्टेशन जेल
- प्रयास भवन धर्मशाला
- डिग्री कालेज धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed