फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bharat Mata ki Jai reverberated during the Tiranga Yatra in Jwalamukhi

Kangra News: ज्वालामुखी में तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai reverberated during the Tiranga Yatra in Jwalamukhi
ज्वालामुखी में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा - फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर ज्वालामुखी शहर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। पूरा शहर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि और कांगड़ा विधायक पवन काजल विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल सदस्यों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी गई है। इस ऑपरेशन ने उन आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा, जो हमारी बेटियों के सिंदूर को मिटाना चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होंगी, बात होगी तो सिर्फ पीओके की होगी। पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि ज्वालामुखी में तिरंगा यात्रा पर जो जनसैलाब उमड़ा है, वह देश की एकजुटता और सैन्य बल में विश्वास को दर्शाता है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय खट्टा, सरोज कुमारी, संजय राणा, अभिषेक पाधा, सौरभ अवस्थी, नितिन और कुंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed