फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhangra won the hearts of the audience

Kangra News: भंगड़ा ने लूटा दर्शकों का दिल

Mon, 01 Dec 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 01 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bhangra won the hearts of the audience
कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद में सोमवार को आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। भंगड़ा प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स एंड एक्साइज रविंद्र चौधरी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एकता गौतम ने की और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति पर भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बच्चों को नकद पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन

मंच संचालन इतिहास प्रवक्ता राजीव और शिवानी ने किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड बैंक मैनेजर जगदीश कोटी, पूर्व प्रधान संजय कांचा, रिटायर्ड प्रधानाचार्य सुनील चड्ढा, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, योग गुरु मनोहर प्रभाकर, वीर नारी दर्शना कुमारी और एसएमसी प्रधान सरोज कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed