फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhagsu Queen will be selected in Hotel Club House on New Year's Eve

न्यू ईयर पर पर्यटन निगम होटल क्लब हाउस में चुनेगा भागसू क्वीन

Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhagsu Queen will be selected in Hotel Club House on New Year's Eve
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में इस बार न्यू ईयर का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी होटल मालिकों ने तैयारियां कर ली हैं। न्यू ईयर पर पर्यटन निगम के होटल क्लब हाउस में भागसू क्वीन चुनी जाएगी।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात को क्लब हाउस में होने वाले कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए 2500 रुपये कपल एंट्री रखी गई है और 12 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 1200 रुपये फीस रखी गई है। इस दौरान पर्यटकों के लिए लाइव डीजे और अन्य कई गतिविधियां रखी गई हैं।
विज्ञापन

रात के भोजन में हिमाचली धाम, इंडियन और कॉंटिनेंटल खाना रहेगा। इसके अलावा पर्यटन नगरी धर्मशाला से निजी होटलों में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर होटल में रात 10 बजे तक ही डीजे बज सकेंगे। उसके बाद डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। होटल कारोबारियों का कहना है कि कोविड को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों को 10 बजे के बाद होटलों से बाहर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके लिए होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी होटल मालिकों को आदेश दे दिए हैं। वहीं, होटलों में कोविड नियमों की पालना के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण कई पाबंदियां होने के कारण न्यू ईयर सूना ही रहा था। वहीं, इस बार भी एक स्थान पर अधिक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। सभी होटलों में ठहरे सैलानी अपने परिसर में ही मोज-मस्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी तक एडवांस में बुक हो गए होटल
पर्यटन नगरी धर्मशाला में नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहरी राज्यों के सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवा ली है, ताकि अंत में उन्हें होटलों में कमरों के लिए रात को भटकना न पड़े। अभी तक पर्यटन नगरी के होटलों में 70 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो गई है। बता दें कि दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू होने के चलते इस बार मैक्लोडंगज और भागसू के सभी होटल पूरी तरह से पैक होंगे।
क्लब हाउस में होगा भागसू क्वीन का चयन: नवदीप थापा
पर्यटन निगम के एजीएम नवदीप थापा ने बताया कि न्यू ईयर पर होटल क्लब हाउस में पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रात को भागसू क्वीन चुनी जाएगी। इसके अलावा भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रात दस बजे तक डीजे बजाया जा सकेगा।

हर होटल में होंगे कार्यक्रम : बांबा
होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने बताया कि नए साल के जश्न में हर होटल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कोविड नियमों की भी पालना की जाएगी। वहीं 10 बजे के बाद पर्यटकों को होटलों के बाहर जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed