{"_id":"6aee3716942a41079d0da4b3","slug":"beware-of-scammers-they-are-sending-links-for-fake-traffic-fines-via-mobile-kangra-news-c-95-1-kng1037-265151-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ठगों से सावधान...मोबाइल पर फर्जी चालान का भेज रहे लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ठगों से सावधान...मोबाइल पर फर्जी चालान का भेज रहे लिंक
विज्ञापन
धर्मशाला। साइबर ठग मोबाइल फोन पर फर्जी ई-चालान के संदेश भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसे देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक कुलभूषण शर्मा के मुताबिक साइबर ठग वाहन का चालान और जुर्माना भरने के नाम पर एक लिंक भेजते हैं। लोग चालान की जानकारी या भुगतान के लिए इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं। इससे उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चालान की जानकारी और भुगतान के लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। अनजान नंबरों से आने वाले एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, किसी के साथ ओटीपी, बैंक खाते या अन्य निजी जानकारियां साझा न करें।
पुलिस ने ईंधन चोरी से जुड़े फर्जी संदेशों को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी साइबर ठगी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क करें। वीरवार को नरेश कुमार, अरविंद कुमार, पवन कुमार, बलवीर सिंह, अजय कुमार और मनोज सहित कई वाहन चालकों को 1000 रुपये के चालान के फर्जी टेक्स्ट मैसेज मिले। जांच करने पर ये संदेश फर्जी पाए गए।