{"_id":"67f2c963ff8fb4c74806ca6b","slug":"beed-chaugan-cure-and-gunehad-will-soon-become-nagar-panchayat-kangra-news-c-95-1-ssml1021-172149-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बीड़, चौगान, क्योर और गुनेहड़ जल्द बनेंगी नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बीड़, चौगान, क्योर और गुनेहड़ जल्द बनेंगी नगर पंचायत
Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ की चार पंचायतों बीड़, चौगान, क्योर और गुनेहड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की सरकारी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट विभाग के निर्देशों के तहत एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में चारों पंचायतों के प्रतिनिधियों से इस मामले को लेकर बैठक की है। नगर पंचायत बनाने को लेकर बीड़ और चौगान के पंचायत सदस्यों की सहमति रही और क्योर के आधे लोगों ने सहमति जताई, जबकि गुनेहड़ पंचायत ने मामला उच्च न्यायालय में होने पर असहमति जताई। इन चार में से तीन पंचायतों के प्रधान नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए पहले ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी दे चुके हैं।
बैठक में डीएसपी अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर, सहायक टाउन प्लानर निशांत शर्मा और नप के सचिव आदित्य उपस्थित रहे। इस मौके पर बीड़ के प्रधान सुरेश ठाकुर, चौगान के निगेश, क्योर के शिव कुमार और गुनेहड़ की अंजना और सभी वार्ड पंच और बीडीसी उपस्थित रहे। इन्होंने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से लोगों को परेशानियों से निजात मिलेगी और सभी कार्य बीड़ में ही हो सकेंगे। साडा और टीसीपी से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
बीड़ का होगा विकस
नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के सचिव सचिव आदित्य चौहान के अनुसार बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत की आबादी 15 हजार है और विकास के लिए सालाना नौ करोड़ का बजट है। वहीं, बीड़ की चार पंचायतों को महज एक करोड़ मिले हैं। आवास योजना में नगर पंचायत में 750 घर बने, जबकि इन पंचायतों में मात्र 80, मनरेगा की दिहाड़ी पंचायतों में 325 और नगर पंचायत में 420 है, पंचायतों में 100 दिन का और नगर पंचायत में 120 दिन का रोजगार है। इस प्रकार नपं का दर्जा प्राप्त होने पर बीड़ का एरिया और अधिक विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन
सरकार के निर्देशों के बाद नगर पंचायत बनाने को लेकर साथ लगती चार पंचायतों प्रधानों के साथ बैठक की है। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सहमति दी है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
देवी चंद ठाकुर, एसडीएम बैजनाथ