फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Became Silver Winner by defeating Ravindra in Dhadh Fair

Kangra News: डाढ मेले में रविंद्र को हराकर रजत बने विजेता

Tue, 16 Apr 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Became Silver Winner by defeating Ravindra in Dhadh Fair
चामुंडा (कांगड़ा)। छिंज बसोआ डाढ के तीन दिवसीय मेले का सोमवार को कुश्ती के साथ धूमधाम से समापन। इसमें कांगड़ा के रजत ने दिल्ली के रविंद्र को पटकनी देकर माली अपने नाम की। विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए गए। मेले के अंतिम दिन समाजसेवी अनीश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंचायत घर में पहुंचने पर उनका बैंड बाजों के साथ तथा फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं, मेला कमेटी प्रधान हरबंश लाल ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है, इन्हें संजोकर रखना चाहिए।उन्होंने मेले के उत्थान के लिए 11 हजार रुपये का योगदान दिया। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार, रमेश वालिया, प्रकाश चंद, धर्मपाल, मनमोहन, सोनू, अमित कुमार, राज कुमार, प्यार चंद, सर्वजीत, जयचंद, सुमिंदर कुमार, प्रताप चंद, कश्मीर सिंह, राजीव और संजू आदि का का मेला करवाने के लिए विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed