{"_id":"66721a588b57069a0c0a9f54","slug":"be-available-24-hours-for-drinking-water-problems-sanjay-kangra-news-c-95-1-ssml1021-137861-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्याओं को लेकर 24 घंटे रहें उपलब्ध : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्याओं को लेकर 24 घंटे रहें उपलब्ध : संजय
Wed, 19 Jun 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने भीषण गर्मी के प्रबंधन को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने सभी विभागों से गर्मी में लोगों को आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को पेयजल की आपूर्ति को लेकर 24 घंटे लोगों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक बरसात का मौसम नहीं आता है, तब तक पानी का दुरुपयोग न करें। साथ ही क्षेत्र के पेयजल और सिंचाई स्रोतों को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की। वहीं, उन्होंने वन विभाग के डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों से बैठक की। इसमें उन्होंने जंगलों की आग से हो रहे दुष्प्रभावों पर चर्चा की और अग्निशमन विभाग से सदैव चुस्त और तुरंत प्रबंधन की भी आशा जताते हुए सहयोग की गुजारिश की।