फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BCom first year team achieved first place

Kangra News: बीकॉम प्रथम वर्ष की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 27 Nov 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
BCom first year team achieved first place
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में एक भारत श्रेष्ठ भारत और जेंडर चैंपियन क्लब के सहयोग से एक प्रेरणादायक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और केरल राज्यों के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के अध्ययन और आदान-प्रदान के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम में बीकॉम प्रथम वर्ष की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष और बीए तृतीय वर्ष की टीमों ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। क्लब प्रभारी प्रो. सुनीता राणा ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के माध्यम से विभिन्न राज्यों के भौगोलिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं को समझने और साझा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भी इसी उद्देश्य का हिस्सा थी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विजेता टीमों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को एकजुटता, विविधता और समरसता की भावना सिखाते हैं। विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों और आयोजकों ने इस आयोजन को यादगार और सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed