फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bassi to Tatahar road will be tarred from October 3

Kangra News: बस्सी से तताहर सड़क पर तीन अक्तूबर से होगी टारिंग

Mon, 29 Sep 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bassi to Tatahar road will be tarred from October 3
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क की टारिंग कार्य शुरू करने के लिए निर्माण कंपनी ने तैयारियां कर ली हैं। तीन अक्तूबर से टारिंग का कार्य नगरोटा से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

दस अक्तूबर से सड़क का मरम्मत कार्य शुरू होगा। बस्सी से तताहर तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क हमीरपुर और मंडी जिला के भोरंज व सरकाघाट उपमंडल की करीब 48 पंचायतों के लोगों को आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन

एफडीआर तकनीक से तैयार की गई इस सड़क का करीब छह किलोमीटर भाग भारी बारिश के कारण पूरी तरह से खराब हो चुका है। इससे कंपनी को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। खस्ताहल सड़क से हो रही दिक्कत पर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोग सांकेतिक विरोध कर अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने की मांग लोक निर्माण विभाग से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सड़क निर्माण कार्य में लगी निर्भय कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वसीम खां ने बताया कि बरसात के मौसम से सड़क को काफी नुकसान हुआ है। मजदूर दुर्गा पूजा के लिए अपने घर चले गए हैं, इसलिए टारिंग कार्य शुरू करने में दूरी हुई है। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को मजदूरों की वापसी हो रही हैं। इसके बाद तीन अक्तूबर से टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed