फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Basketball and badminton tournament begins in Bhadoli

Kangra News: भड़ोली में बास्केटबाल और बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

Mon, 29 Sep 2025 04:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 04:29 AM IST
विज्ञापन
Basketball and badminton tournament begins in Bhadoli
भडाेली में बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान बाल को बास्केट करता ​खिलाड़ी। -स्रोत : संस्थान
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी स्कूल भड़ोली में तीन दिवसीय डीएवी स्टेट लेवल बास्केटबाल एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न डीएवी स्कूलों से पहुंची टीमों ने मार्चपास्ट कर खेल ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विधायक संजय रतन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बास्केटबाल में पहला शॉट डालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के आठ क्लस्टरों से आई टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए बास्केटबाल मुकाबलों में अंडर-14 बॉयज वर्ग में क्लस्टर 1 ने क्लस्टर 7 को हराया, जबकि क्लस्टर 8 ने क्लस्टर 2 को पराजित किया। अंडर-17 में क्लस्टर 4 ने क्लस्टर 2 को मात दी।
विज्ञापन

गर्ल्स अंडर-14 में क्लस्टर 1 ने क्लस्टर 2 को हराया। अंडर-19 वर्ग में क्लस्टर 8 ने क्लस्टर 1 को और क्लस्टर 1 ने क्लस्टर 3 को पराजित किया। बैडमिंटन में अंडर-14 बॉयज के मुकाबलों में क्लस्टर 5 ने क्लस्टर 7 को और क्लस्टर 2 ने क्लस्टर 1 को हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed