{"_id":"6670bc48b48ecc501709e924","slug":"bakrid-prayers-offered-in-mosques-kangra-news-c-95-1-ssml1020-137721-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज
Tue, 18 Jun 2024 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अता करते हुए मुस्लिम समुदाय के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह ही मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं, मस्जिद के मौलवी ने समुदाय के लोगों को अल्लाह का संदेश देते हुए नेक रास्ते पर चलने और मानव कल्याण में काम करने का संदेश दिया। जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जामा मस्जिद, सिद्धपुर, इंदौरा और फतेहपुर सहित कई जगह पर नमाज अदा की गई। इस्लामिक मान्यता के अनुसार ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद अथवा ईद-उल-बकरा के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्म में नमाज पढ़ने के साथ जानवरों की कुर्बानी भी दी जाती है। इस्लाम के अनुसार मुस्लिम धर्म के लोग अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं।
वहीं, ईद-उल-जुहा का त्योहार, त्रिलोकपुर, जोलना, भाली और चननी आदि क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राजोल में क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम ने मजहब की दीवारों को तोड़ एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-जुहा का पर्व बडी धूमधाम से मनाया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने नमाज अता की और एक-दूसरे को गले मिलकर मिठाईयां बांटकर ईद की बधाई दी और विश्व में अमन शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक केडी हिमाचली ने ने आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने ईद-उल-जुहा सादगी, सेवियां और हलवे और गाय के दूध की बनी खीर से मनाने पर मुसलमानों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता भाईचारे को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी धर्म, पंथों, समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है और देश के अमन शांति की दुआएं मांगी और कहा कि इस्लाम दोस्ती और भाईचारे का संदेश देता है। इस मौके पर योगराज मेहरा, प्रदीप वर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश सिंह, राकेश शर्मा, केवल जरियाल, ग्यासुद्दीन और गुलाम कादर आदि ने सभी मुस्लमान भाइयों को ईद की बधाई दी।