फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Baijnath Shiv Temple decorated for the first Monday of Sawan

Kangra News: सावन के पहले सोमवार के लिए सजा बैजनाथ शिव मंदिर

Mon, 22 Jul 2024 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Baijnath Shiv Temple decorated for the first Monday of Sawan
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में आयोजित होने वाले सावन माह के मेलों के लिए मंदिर की सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया। मंदिर के कपाट सुबह 3:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह तीन बजे ही श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश और तेज धूप से बचाने के लिए मंदिर के अंदर के परिसर और रास्ते पर वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के गर्भ गृह और उसके बाहर के परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और फलों से सजाया गया है। सजावट का यह कार्य हर सोमवार को किया जाएगा। इस मर्तबा सावन माह के चार सोमवार मेले आयोजित होंगे, जबकि मंदिर पार्किंग में लगने वाला मेला पूरा माह चलता रहेगा। मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे पर खीर गंगा घाट में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और श्रद्धालु यहां पर स्नान कर सकेंगे। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे और मंदिर न्यास के ट्रस्टी मंदिर में प्रबंधन के लिए उपस्थित रहेंगे। मंदिर के समीप विशाल भंडारे का आयोजन पंजाब के जगराओं के शिव भक्त अशोक कुमार वर्मा द्वारा किया जाएगा जबकि सुबह के समय खीर, हलवा, जूस और नमकीन आदि परोसा जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त और एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि किसी भी सुझाव और शिकायत के लिए श्रद्धालु मंदिर न्यास के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed