{"_id":"66bfdc434ef5b0dc5608e9c4","slug":"baijnath-hospital-gets-new-ultrasound-machine-facility-will-be-available-on-thursday-saturday-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143574-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ अस्पताल को मिली नई अल्ट्रासाउंड मशीन, वीरवार, शनिवार को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ अस्पताल को मिली नई अल्ट्रासाउंड मशीन, वीरवार, शनिवार को मिलेगी सुविधा
Sat, 17 Aug 2024 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ अस्पताल में अल्ट्रा साउंड का शुभारंभ करते मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल।
बैजनाथ (कांगड़ा)। करीब 16 वर्ष बाद बैजनाथ अस्पताल को अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्राप्त हुई। मशीन के खराब होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने सिविल अस्पताल बैजनाथ में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन वीरवार और शनिवार को अल्ट्रा साउंड सुविधा उपलब्ध होगी। नई अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मिलेगा। मशीन के नहीं होने से मरीजों को पहले प्राइवेट संस्थान में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता था।
प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घर-द्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है। इससे पूर्व बीड़ में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो चुकी है। इस मौके पर एसडीएम देवी चंद ठाकुर, रविंद्र बिट्टू , अनुराग शर्मा, वीरेंद्र जम्वाल, जमुना गोयल, रविंद्र राव, डॉक्टर दिलावर दियोल, डॉक्टर अरुण, डॉ. राज कुमार, अजय कुमार सूद, राकेश पटियाल, राजेश राणा और रमेश चड्ढा आदि उपस्थित रहे।