फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bags given to 430 children, 15 meritorious students honoured

Kangra News: 430 नौनिहालों को दिए बैग, 15 मेधावी सम्मानित

Sun, 15 Jun 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Jun 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
Bags given to 430 children, 15 meritorious students honoured
शाहपुर स्कूल में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 430 नौनिहालों को दिए बैग और 15 मेधावी विद्य
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में प्राथमिक स्नेह उपहार, मेधावी विद्यार्थी सम्मान एवं शिक्षा संवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विधायक ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के 17 केंद्रों के 430 प्री-नर्सरी बच्चों को व्यक्तिगत रूप से स्कूल बैग वितरित किए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दसवीं एवं जमा दो के 15 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने आगामी दिनों में 2,000 और बच्चों को स्कूल बैग देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पठानिया ने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने तथा कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देने का आह्वान किया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज अधूरा है और प्राथमिक शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने जिले में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, वरयाम सिंह सहित पार्टी के अन्य सदस्य विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग, पंचायत प्रधान, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed