{"_id":"6a3994a80a261f103f0a9e30","slug":"baglamukhi-youngs-team-wins-day-night-cricket-tournament-kangra-news-c-95-1-kng1037-240818-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बगलामुखी यंग्स टीम ने जीता डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बगलामुखी यंग्स टीम ने जीता डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
गाहलियां में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीमों को सम्मानित करते विधायक पवन काजल सामूहिक चित्र
- फोटो : samvad
कांगड़ा। ग्राम पंचायत गाहलियां के गांव बाग में बजरंगबली क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बगलामुखी यंग्स टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने हारचक्कियां को दो विकेट से हराया। समापन समारोह में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल मुख्यातिथि रहे।
क्लब अध्यक्ष मोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। विजेता बगलामुखी यंग्स को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता हारचक्कियां टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक पवन काजल ने प्रदेश सरकार की कर नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के सेस और अतिरिक्त करों के माध्यम से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ रहा है। समारोह में पंचायत प्रधान हिमाचली देवी, उपप्रधान रामस्वरूप और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।