फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Baby boy with 24 fingers born at Palampur hospital.

Kangra News: पालमपुर अस्पताल में 24 उंगलियों वाले बच्चे ने लिया जन्म, पॉलीडैक्टिली कहलाती है स्थिति

Wed, 19 Aug 2026 07:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 19 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Baby boy with 24 fingers born at Palampur hospital.
पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग
धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात 12:43 बजे एक महिला ने 24 उंगलियों वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव से जन्मे इस नवजात के दोनों हाथों में छह-छह और दोनों पैरों में भी छह-छह उंगलियां हैं। जन्म के बाद अस्पताल स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

तहसील पालमपुर के गांव मनियासा (डाकघर पाहड़ा) निवासी नुरियां खान की पत्नी रूपा को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर नागरिक अस्पताल पालमपुर लाया गया था। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में महिला का सुरक्षित और सामान्य प्रसव करवाया गया। प्रसव के उपरांत जच्चा और बच्चा दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार दोनों की सेहत पूरी तरह ठीक और सामान्य है। बच्चे का वजन 2.4 किलोग्राम है। नवजात के जन्म के बाद उसके हाथ और पैरों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसे सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और कई लोग इसे धार्मिक आस्था से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक उंगलियों का होना चिकित्सकीय भाषा में पॉलीडैक्टिली कहलाता है। यह एक जन्मजात स्थिति होती है, जिसमें गर्भ में विकास के दौरान हाथ या पैर में अतिरिक्त उंगलियां बन जाती हैं। यह अतिरिक्त उंगली पूरी तरह विकसित हड्डी के साथ हो सकती है या केवल त्वचा और ऊतक के रूप में। कई मामलों में इसके पीछे आनुवंशिक कारण होते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से इसे कोई गंभीर बीमारी नहीं माना जाता है।

नागरिक अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. तिलक बागड़ा ने बताया कि मंगलवार रात महिला का सामान्य प्रसव हुआ है। नवजात की कुल 24 उंगलियां हैं। चिकित्सा विज्ञान में यह एक सामान्य स्थिति है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग

पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग

पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग

पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग

पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग

पालमपुर अस्पताल में हाथ और पैरों की छह-छह उंगलियों वाली बच्ची। -स्रोत ः स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed