{"_id":"6823a3d65865e3ee0c03a9b4","slug":"ayurvedic-dispensary-shifted-from-upper-sakoh-people-sit-on-dharna-in-protest-kangra-news-c-95-1-ssml1020-176810-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अपर सकोह से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शिफ्ट, विरोध में धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अपर सकोह से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शिफ्ट, विरोध में धरने पर बैठे लोग
Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के अप्पर सकोह में डिस्पेंसरी के शिफ्ट होने के विरोध में धरने पर बैठक लोग। संवाद
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के अपर सकोह स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को शिफ्ट करने के विरोध में लोगों ने धरना शुरू कर दिया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि डिस्पेंसरी को यहां से शिफ्ट न किया जाएगा। मंगलवार को सुबह डिस्पेंसरी के खुलने के साथ ही यहां से सामान को निचले सकोह स्थित भवन में शिफ्ट करने का काम शुरू हुआ। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो वे डिस्पेंसरी परिसर में जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने सामान को ले जाने का विरोध शुरू किया और डिस्पेंसरी के बरामदे में धरने पर बैठ गए। लोगों ने इस दौरान डिस्पेंसरी का सामान शिफ्ट नहीं करने दिया।
वार्ड आठ के पार्षद अनुज कुमार, अपर सकोह के संजीव कुमार, रजनीश लोकू, जीवन, ऊषा देवी, गुडी देवी और सुनील कुमार आदि ने कहा कि वर्षों से यह डिस्पेंसरी चल रही है। इससे सकोह, जवाहर नगर, चेलियां और गदियाड़ा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन अब इसके निचले सकोह चलने जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर भवन अनसेफ था तो डिस्पेंसरी को अपर सकोह में पंचायत भवन में शिफ्ट किया जाना चाहिए था। इससे साथ बने सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को भी सुविधा मिलनी थी, लेकिन निचले सकोह में इसे शिफ्ट कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डिस्पेंसरी के पुराने भवन की जगह नया भवन बनाकर इसे यहां फिर से शुरू किया जाएगा।
वहीं, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. हरीश भारद्वाज ने कहा कि सकोह डिस्पेंसरी को भवन अनसेफ था। इसके बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे निचले सकोह में अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया है। इस बारे में अपर सकोह का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। अपर सकोह में जमीन उपलब्ध करवाने को कहा है, ताकि नया भवन तैयार किया जा सके।