फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Awareness raised on healthy lifestyle in Army Public School

Kangra News: आर्मी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ जीवनशैली पर किया जागरूक

Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised on healthy lifestyle in Army Public School
योल (कांगड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल योल में शनिवार और रविवार को स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के 60 शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेष वक्ता के रूप में स्कॉलर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, घुरकड़ी की प्रधानाचार्य आरती शर्मा और डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा की वंदना गुलेरिया ने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली, नशीले पदार्थों से बचाव, प्रजनन स्वास्थ्य, इंटरनेट व मीडिया के सुरक्षित उपयोग, हिंसा एवं चोटों से सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने विशेष वक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed