फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Atrocities and injustice against the SC community will not be tolerated: Digvijay

एससी वर्ग के साथ अत्याचार और अन्याय बर्दाश्त नहीं : दिग्विजय

Wed, 02 Sep 2026 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Sep 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Atrocities and injustice against the SC community will not be tolerated: Digvijay
कंडवाल पंचायत के नडाई गांव में पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करते राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस
जसूर/कंडवाल (कांगड़ा)। नडाई गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का अन्याय या अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

आयोग सदस्य ने पीड़ित और उसके परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस से मामले में अब तक हुई प्रगति का ब्योरा तलब किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिग्विजय मल्होत्रा ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज और पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार का व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय और समानता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed