फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ashish's team won the volleyball and cricket matches.

Kangra News: आशीष की टीम ने जीते वॉलीबाल और क्रिकेट मैच

Thu, 27 Aug 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ashish's team won the volleyball and cricket matches.
टांडा में जेनेसिस-2026 के आगाज के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य डाॅ. मिलाप शर्मा व अन्य। -संस्थान
धर्मशाला/टांडा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में बुधवार को एलाइड एवं हेल्थकेयर साइंसेज स्टूडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव जेनेसिस का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने किया। पहले दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में टांडा के कैप्टन आशीष की टीम ने वॉलीबाल व क्रिकेट का खिताब जीता। कैप्टन आर्यांश की टीम बास्केटबाल में विजेता रही।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में प्रांजलि ने महिला 100 व 200 मीटर दौड़ में बाजी मारी। पुरुष वर्ग में आईजीएमसी के लक्ष्य ने 100 मीटर और कर्ण ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में अंकित, विशेषा, आयुष-आशीष और कृतिका-ईशा की जोड़ियां विजयी रहीं। शतरंज में महेश व पीयूष तथा कैरम में चिराग-अरमान की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चिराग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। उत्सव में आईजीएमसी शिमला के एलाइड हेल्थकेयर साइंसेज के छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानाचार्य ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए मेडिकल क्षेत्र में अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर म्यूजिकल बैंड इरटिया ने दी प्रस्तुति
पहले दिन के समापन पर चंडीगढ़ के मशहूर म्यूजिकल बैंड ''''इरटिया'''' ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें नगरोटा बगवां के विधायक एवं एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली मुख्य अतिथि रहेंगे। शाम की स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक इशांत भारद्वाज प्रस्तुति देंगे।

टांडा में जेनेसिस-2026 के आगाज के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य डाॅ. मिलाप शर्मा व अन्य। -संस्थान

टांडा में जेनेसिस-2026 के आगाज के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य डाॅ. मिलाप शर्मा व अन्य। -संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed