फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   As soon as a sheet of snow lay on Dhauladhar

धौलाधार सफेद होते ही पर्यटन नगरी की ओर आकर्षित हुए सैलानी

Sat, 18 Dec 2021 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
As soon as a sheet of snow lay on Dhauladhar
धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियां सफेद होते ही और नड्डी में बर्फबारी के बाद बाहरी राज्यों के सैलानी पर्यटन नगरी धर्मशाला आने के लिए खुद को रोक नहीं पाए। बर्फबारी होने के बाद से पर्यटकों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वीकेेंड पर शनिवार को लंबे समय बाद होटल 50 फीसदी तक पैक रहे। इससे पर्यटन कारोबारियों के साथ होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, नए साल और क्रिसमस के लिए कारोबारियों ने पर्यटन नगरी गुलजार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को भागसूनाग का वाटरफॉल और मैक्लोडगंज चौक सैलानियों से खचाखच भरे रहे। बता दें कि कोरोना के मामलों में भारी कमी आने और अधिकतर लोगों को कोविड वैक्सीन लग जाने के चलते लोगों में भय कम हो गया है। बाहरी राज्यों के सैालानी नया साल मनाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में आने के लिए एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। उधर, होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने कहा कि लंबे समय बाद पर्यटन नगरी में सैलानियों की दस्तक बढ़ने लगी है। इस कारण होटलों में भी ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं आगामी वीकेंड पर भी ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। उधर, पर्यटन निगम के एजीएम नवदीप थापा ने बताया कि इस वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत तक रही। बाहरी राज्यों के पर्यटक अब धीरे-धीरे एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed