फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Army soldier from Khali dies in Chandigarh

Kangra News: खाेली के आर्मी जवान की चंडीगढ़ में माैत

Wed, 08 Oct 2025 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Army soldier from Khali dies in Chandigarh
कांगड़ा। विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत खाेली के भाटनाल गांव के एक 32 वर्षीय सैनिक की अचानक माैत हाेने से गांव में मातम छा गया। गांव भाटनाला का कर्ण काैंडल (32) काे गत शनिवार काे अचानक छाती में दर्द उठा और शनिवार रात काे लगभग 11 बजे वह स्वयं ही कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में उपचार के लिए पहुंचे। यहां पर डॉक्टराें ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। उपचार के दाैरान रविवार सुबह लगभग 7 बजे कर्ण की माैत हाे गई। कर्ण का पार्थिव शरीर मंगलवार काे उनके पैतृक गांव खाेली में पहुंचा और मंगलवार काे ही उनकाे अंतिम विदाई दी गई। यूनिट के जवानाें ने कर्ण काे सलामी देकर विदाई दी।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बता दें कि कर्ण ने 18 वर्ष की आयु में देश सेवा शुरू की थी और लगभग 14 वर्ष देश की सेवा कर दुनिया से विदाई ली। कर्ण अपने पीछे माता-पिता और पत्नी छाेड़ गए हैं। कर्ण की शादी काे लगभग पांच वर्ष हाे गए थे। कर्ण कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि कर्ण की अंतिम विदाई में काेई भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी माैजूद नहीं रहा। स्थानीय पंचायत प्रधान केवल चाैधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शाेकाकुल परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भगवान कर्ण की आत्म काे शांति दे और उसके परिजनाें काे इस दुख काे सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed