{"_id":"67349cfd8a6e20e23807e9cb","slug":"army-should-be-given-every-freedom-to-end-terrorism-in-kashmir-shanta-kangra-news-c-95-1-ssml1021-154406-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आंतकवाद को खत्म करने के लिए सेना को दी जाए हर छूट : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आंतकवाद को खत्म करने के लिए सेना को दी जाए हर छूट : शांता
Thu, 14 Nov 2024 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार सेना को खुली छूट दे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर किश्तवाड में आतंकी मुठभेड़ में मंडी के राकेश कुमार बलिदान पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि बुधवार को दो समाचार पढ़ कर मेरी तरह लाखों लोगों की आंखों में आंसू आए होंगे। मंडी के बग्गी में बलिदानी राकेश कुमार के बाद अंंतिम संस्कार, बलिदानी की पत्नी भानू प्रिय ने बलिदानी पति का माथा चूमा, बेटे ने आंसुओं से पिता को प्यार किया, बेटी ने कांधा देकर अंतिम विदाई दी। पूरा परिवार और हजारों लोग आसुंओं से बलिदानी को विदाई देते रहे।
वहीं, उन्होंने कहा कि ऊना के लाल सिंगी में एक बाइक दो भाइयों की मौत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, चीन और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में प्रति हजार किलोमीटर पर 37 लोग दुर्घटना में मरते हैं, लेकिन भारत में यह संख्या 250 से भी अधिक है। भारत में आवागमन का सबसे बड़ा साधन सड़क यातायात है। विश्व में सबसे अधिक दुर्घटनाएं भारत में होती है कुछ दुर्घटनाएं बड़ी दर्दनाक होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत का एक दुर्भाग्य यह है कि न तो यहां लोग कानून का आदर करते है और न ही कानून का कोई डर हैं। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार कानून बदले। शराब पीकर और तेज रफ्तार वाले अपराधों के लिए कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माना और 6 महीने के लिए लाइसेंस को रद्द करें। जिस दिन सरकार का यह कानून अखबार में छपेगा उसी दिन से सावधानी बढ़ेगी और दुर्घटनाएं घटेगी।