फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Apply for Pradhan Mantri Awas Yojana by 31: Dharmendra

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 31 तक करें आवेदन : धर्मेंद्र

Fri, 23 May 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Apply for Pradhan Mantri Awas Yojana by 31: Dharmendra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र लोगों से 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य उन परिवारों को पक्का आवास प्रदान करना है, जिनके पास स्वयं का पक्का घर नहीं है और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम है। नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाला कोई भी स्थायी निवासी, जिसके पास निर्धारित पात्रता दस्तावेज जैसे कि भूमि की तस्दीक, जमाबंदी, परिवार सूची, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, दो पासपोर्ट साइज फोटो और शपथ पत्र है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना में नए जुड़े क्षेत्रों दरंग, चिहड़ू, कोहला सगवाल, सलेहतर (आंशिक) और बैरु भी शामिल किए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे लोकमित्र केंद्र या नगर परिषद कार्यालय में जाकर समय पर आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि वे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed