फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Appendicitis surgery done for the first time by laparoscopy in Dharamshala Hospital

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में पहली बार की लेप्रोस्कोपी से अपेंडिक्स की सर्जरी

Thu, 05 Jun 2025 01:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Appendicitis surgery done for the first time by laparoscopy in Dharamshala Hospital
धर्मशाला अस्पताल में लेक्रास्कॉपी से अपेडिक्स का सफल आप्रेशन करने के बाद डाक्टर अशीष गुलेरिया औ
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में डॉक्टरों की टीम ने पहली बार लेप्रोस्कोपी से एक युवती की अपेंडिक्स की सफल सर्जरी की है। धर्मशाला अस्पताल में इस तरह की सफल सर्जरी होने के बाद अब अपेंडिक्स के मरीजों को ऑपरेशन के लिए टांडा या अन्य बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सर्जरी विभाग के डॉ. आशीष गुलेरिया, डॉ. निशा सपेहिया, एनेस्थीसिया की डॉ. कनिका पराशर, स्टाफ नर्स डोली और ओटीए अनूप चौधरी ने इस सफल ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला के खनियारा के थातरी गांव की संगीता (25) चार दिन पहले इलाज के लिए धर्मशाला अस्पताल आई थी। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि युवती को अपेंडिक्स है और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। तीन दिन बाद इसकी हालत स्थिर होने के बाद बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया, जो सफल रहा।
विज्ञापन

क्या है अपेंडिक्स
अपेंडिक्स पेट के दाईं ओर बड़ी आंत के निचले हिस्से से जुड़ा एक छोटा, अंगुली के आकार का अंग है। यह पाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाता, लेकिन अगर यह संक्रमित या सूजन हो जाए तो यह अपेंडिसाइटिस नामक स्थिति का कारण बन सकता है, जो बहुत दर्दनाक और गंभीर हो सकती है। ऑपरेशन के जरिये की इसे बाहर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेप्रोस्कोपी
लेप्रोस्कोपी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें एक पतली, लचीली ट्यूब (लैप्रोस्कोप) को पेट में डाला जाता है, ताकि आंतरिक अंगों को देखा जा सके। यह प्रक्रिया आमतौर पर निदान या उपचार के लिए की जाती है।

एक साल में अस्पताल की तीसरी सफलता
धर्मशाला अस्पताल में जनवरी माह में ऑर्थो विभाग की टीम ने पहली बार महिला की टूटी कोहनी की रेडियल हेड ऑर्थोप्लास्टी सर्जरी की थी। इस दौरान टीम ने महिला की पूरी तरह से टूटी कोहनी को कृत्रिम प्रत्यारोपण के सात बदला था। इसके बाद मार्च में भी ऑर्थो विभाग की टीम ने पहली बार हिप रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी की थी। बुजुर्ग को करीब 15 साल से कूहले में दिक्कत थी, जिस वजह से इसे चलने फिरने में काफी परेशानी होती थी। ऑपरेशन के बाद अब बुजुर्ग आसानी से चल फिर रहा है।



- धर्मशाला अस्पताल की टीम ने पहली बार लेप्रोस्कोपी से अपेंडिक्स की सर्जरी की है, जो अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी ऑर्थो विभाग की टीम ने पहली बार दो अगल-अलग की सफल सर्जरी को अंजाम दिया था। इस तरह से सफल ऑपरेशनों से मरीजों का भरोसा धर्मशाला अस्पताल पर बढ़ेगा।
- डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed