{"_id":"5d656efc8ebc3e01665e2b50","slug":"aparajita-kangra-news-sml3053704133","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप-फेसबुक की दुनिया छोड़ लक्ष्य की प्राप्ति का करें प्रयास: डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप-फेसबुक की दुनिया छोड़ लक्ष्य की प्राप्ति का करें प्रयास: डीएसपी
विज्ञापन
नूरपुर के बीटीसी रावमापा (कन्या) में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथियों के साथ स्कूली छा?
- फोटो : Nurpur
नूरपुर (कांगड़ा)। अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत मंगलवार को बीटीसी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या चंद्ररेखा शर्मा ने की।
डीएसपी ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को व्हाट्सएप और फेसबुक की दुनिया से बाहर निकलकर अपने लक्ष्य को हासिल करने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए सफलता की उड़ान भरने की नसीहत दी। इसके अलावा छात्राओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों के अलावा घरेलू हिंसा, जीरो एफआईआर, दहेज, गुड़िया हेल्पलाइन, शक्ति बटन ऐप व पुलिस व्हाट्सऐप के बारे में जानकारी दी।
एसडीएम ने कहा कि पिछले कुछ सालों से समय तेजी से बदला है और नारी शक्ति ने समाज की बेड़ियों को तोड़कर कामयाबी की बुलंदियों को छुआ है। कानून और संविधान ने भी नारी को सशक्त करने के लिए कई प्रावधान किए हैं। उन्होंने समाज में किसी भी क्षेत्र चाहे घर-परिवार, शिक्षण संस्थानों या कार्यक्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी अन्याय, अत्याचार या शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। साथ ही नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने की अपील भी की। बीटीसी स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्ररेखा शर्मा ने महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक होने की जरूरत है।