फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anti-social elements broke the doors of the public library, anger among the people.

Kangra News: असामाजिक तत्वों ने तोड़े पब्लिक लाइब्रेरी के दरवाजे, लोगों में रोष

Fri, 05 Jun 2026 08:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements broke the doors of the public library, anger among the people.
जवाली (कांगड़ा)। विकास खंड जवाली के तहत घाड़ पंचायत के पनालाथ गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हाल ही में शुरू हुई पब्लिक लाइब्रेरी करुणामय ज्ञान सरोवर के पास स्थित कमरों के दरवाजे तोड़ दिए। इस घटना से स्थानीय लोगों और शिक्षा प्रेमियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

लाइब्रेरी के संचालक सुभाष धीमान को इस तोड़फोड़ का पता वीरवार सुबह चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान और उप-प्रधान मौके पर पहुंचे और नुकसान का निरीक्षण किया। स्थिति का जायजा लेने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी खोली गई है और इस प्रकार की घटनाएं गांव के शैक्षणिक तथा सामाजिक माहौल को दूषित करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान ने बताया कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed