{"_id":"679bca5edb51f839fc0ae1c7","slug":"anpr-cameras-being-installed-in-dehra-will-help-in-solving-crimes-kangra-news-c-95-1-kng1002-163698-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा में लग रहे एएनपीआर कैमरे, वारदातें सुलझाने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा में लग रहे एएनपीआर कैमरे, वारदातें सुलझाने में मिलेगी मदद
Fri, 31 Jan 2025 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
देहरा के हनुमान चौक में एएनपीआर कैमरे लगाते निजी कंपनी के कर्मचारी।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चोरी के वाहनों को ट्रेस करने के साथ बड़ी वारदातें को सुलझाना जिला पुलिस देहरा के लिए अब आसान होने जा रहा है। देहरा जिला पुलिस ने हनुमान और नैहरनपुखर चौक में स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे लगाना शुरू कर दिए हैं। इन कैमरों के लगने से सड़क पर सरपट दौड़ रहे ओवर स्पीड वाहनों की जानकारी जुटाना भी पुलिस के लिए आसान होगा।
वहीं, जैसे ही कोई वाहन चोरी होता है, वाहन मालिक उसकी जानकारी अपने निकटवर्ती थाने या चौकी में पुलिस को देता है तो पुलिस वाहन का नंबर कैमरों के साॅफ्टवेयर में ट्रैकिंग पर लगा दिया जाएगा। जब भी उस नंबर का वाहन किसी भी एनपीआर कैमरे के सामने से गुजरेगा तो सिस्टम कंट्रोल रूम में बैठे कर्मियों को इस संबंध में अलर्ट देगा और वाहन चोर को पकड़ने में आसानी होगी। इस बारे में डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि देहरा के हनुमान चौक में एएनपीआर कैमरे लगाने का काम चल रहा है। नैहरनपुखर चौक में भी कैमरे लगाएंगे जाएंगे।